पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा के विष्णु गार्डन इलाके में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने निरीक्षण दौरा किया। यह दौरा आज 15 नवंबर शनिवार की सुबह 9 बजे किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, नागरिक बुनियादी ढांचे और स्थानीय लोगों की जन-शिकायतों का जायज़ा लिया।