बदायूं: गौतरा गांव में भैंसों के चारे के लिए लाए केमिकल के ड्रम को धोते समय एक ही परिवार के 8 लोग बेहोश हुए
Budaun, Budaun | Jun 19, 2025 बदायूं के थाना उसावा क्षेत्र गौतरा गांव के रहने वाले रतन सिंह पुत्र रामपाल भैंसों के चारे के लिए केमिकल का एक नीला ड्रम लाए थे। केमिकल ड्रम को बीच से काटने के बाद नाद के रूप में उसे बना लिया और फिर उस ड्रम को वह धो रहे थे कि केमिकल की महक पूरे घर में फैल गई और फिर घर में सभी लोगों को खुजली मचने लगी और जलन पड़ने लगी और कुछ लोग बेहोश हो गए।