बदायूं: रामपुर टांडा गांव में जामुन तोड़ते समय टहनी टूटने से गिरकर किशोर गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jun 18, 2025 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के रामपुर टांडा गांव में किशोर जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। तभी टहनी टूट गई और किशोर नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल किशोर को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल किशोर बादल पुत्र धर्मवीर निवासी रामपुर टांडा थाना बिल्सी क्षेत्र का रहने वाला है