बदायूं: जुगपुरा गांव में खेत में भिंडी तोड़ते समय जहरीले कीड़े ने किसान को काटा, इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 19, 2025 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के जुगपुरा गांव में 15 जून को 40 वर्षीय जयेन्द्र पुत्र हीरा लाल खेत में भिंडी तोड़ने गए थे। तभी किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया। बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान जयेन्द्र की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।