बदायूं: संजरपुर गांव में बाजार जा रहे व्यक्ति को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Jun 19, 2025 बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के संजरपुर गांव में बाजार करने जा रहे व्यक्ति को दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल हुऐ व्यक्ति को पुलिस ने ईलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल व्यक्ति सुरेश पुत्र सौदा न सिंह निवासी सवदलपुर थाना मुजरिया क्षेत्र का रहने वाला है। उझानी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।