बिजनौर: बिजनौर में स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 32 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Apr 26, 2026 बिजनौर में स्टॉक मार्केट मे निवेश करने के नाम पर 32 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने रविवार सुबह 8:00 बजे बताया कि आरसी पुरम कॉलोनी निवासी चंदन कुमार को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर लालच दिया गया आरोपी हसन और आरिफ ने मिलकर इस तरह से 32 लाख की ठगी कर डाली गिरोह का मास्टरमाइंड राघव फरार है।