महरौनी: महरौनी में पल्लेदार यूनियन ने हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया, महामाई के मंदिर में चढ़ाया विशाल घंटा
कस्बा महरौनी में पल्लेदार यूनियन मंडी समिति के तत्वावधान में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते छत हुए शुक्रवार को महामाई मंदिर में विशाल घंटा अर्पित किया गया। इस अवसर पर गल्ला मंडी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पल्लेदार एवं श्रद्धालु शामिल हुए।