बडा मलहरा जनपद पंचायत सीईओ सुरेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोमवार की रात जनपद पंचायत अध्यक्ष राघव राजा के भाई के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उनके निवास पर उनके साथ मारपीट की गई जिसकी शिकायत उन्होंने बडामलहरा थाने में की है और कार्रवाई की मांग की है।