टिब्बी: टिब्बी पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टिब्बी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उप निरीक्षक हरबंशलाल ने जाब्ते के साथ गश्त के दौरान रोही बशीर के कच्चे रास्ते से आरोपी जंगीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह को दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 02 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की गई।