पीएम श्री योजना के तहत राजकीयकृत मध्य विद्यालय, अकबरपुर की कक्षा 6 से 8 को 4 जुलाई से इंटर विद्यालय में स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का शुक्रवार को 3:00 बजे छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने विरोध किया। विद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर विद्यालय के अस्तित्व को बनाए रखने की मांग उठाई गई।