पखांजूर: महला परतापुर के नजदीक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल ग्रामीण के मददगार बने 47वीं बटालियन BSF के जवान
अपनी अनिवार्य डयूटी की जिम्मेदारियों से एक कदम आगे बढाते हुए नक्सल विरोधी अभियान में हमेशा तत्पर रहनें वाले BSF कैंप महला के जवानों ने नक्सल प्रभावित इलाका गाँव महला थाना परतापुर के नजदीक सोमवार को लगभग 11.30 बजे मोटर साईकिल और कार की दुर्घटना में घायल ग्रामीण को प्राथमिक उपचार देकर BSF की एम्बूलेंस के द्वारा सिविल अस्पताल पंखाजूर में पहुंचाया गया।