फिरोज़ाबाद: भाकियू (स्वतंत्र) ने मथुरा नगर फीडर पर वार्ता की, बोले- कमाने-खाने के लाले कहां से भरेंगे लाखों के बिल?
भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) ने मथुरा नगर फीडर पर गुरूवार दोपहर दो बजे करीबन एक प्रेस वार्ता की। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. तरूण शर्मा ने कहा कि पिछले 27 घंटे से यहां बैठे हैं काशीराम आवासीय कालोनी पचवान में एक महीने से लाइट काट दी गई है। लाखों के बिल थमा दिए हैं, न्याय को पीड़ित धरने पर बैठे है बिजली बिल माफ किया जाए।