बरियारपुर: मां चंडिका स्थान में घुसा बाढ़ का पानी, पूजा करने में भक्त जनों को परेशानी
गंगा के जलस्तर में जोर-शोर से वृद्धि होने से निचले इलाके में सभी जगह बाढ़ का पानी पूरी तरह से फैल चुका है। वही मुंगेर के ऐतिहासिक मां चंडिका मंदिर में गंगा का पानी घुस जाने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होना शुरू हो गया है। पंडित द्वारा बताया गया कि बाढ़ के पानी मां के मंदिर में प्रवेश कर जाने के कारण श्रद्धालुओं को पूजा पाठ में परेशानी हो रही है।