सेलाकुई: भारी बारिश से जलभराव के बीच फायर ब्रिगेड ने बचाई दो परिवारों की जान।
सेलाकुई में मूसलाधार बारिश के कारण गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल के समीप रिहायशी इलाके में भारी जलभराव हो गया। पानी का स्तर लगातार बढ़ने से दो घरों के अंदर पानी भर गया और उनमें दो परिवार फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही सेलाकुई फायर स्टेशन से फायर रेस्क्यू यूनिट तुरंत हरकत में आई। रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरण, सीढ़ी (लेडर) और रस्सियों के साथ बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची।
टीम ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई करते हुए सीढ़ी और रस्सियों की मदद से घर में फंसे सभी सदस्यों को एक-एक करके सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। समय पर चलाए गए इस रेस्क्यू अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया।
#Selakui #RescueOperation #FireService #UttarakhandPolice #uttarakhandfireservice