चंदला: दबंगों पर गरीबों की पैतृक ज़मीन हड़पने का आरोप, मंदिर-धर्मशाला का दे रहे झांसा
चंदला तहसील के सिमराही गांव में दशरथ और रामेश्वर विश्वकर्मा ने मंगलवार की शाम करीब 4 बजे आरोप लगाया है कि दबंग लाखन सिंह और उनके बेटे उनकी पैतृक जमीन (खसरा नंबर 440 और 315) को मंदिर और धर्मशाला की बताकर हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खसरा नंबर 315 पर उनका 80 साल पुराना मकान था। दबंगों ने पहले भी एसडीएम लवकुशनगर के पास आपत्ति दर्ज कराई थी