खड़गपुर: आरएसके उच्च विद्यालय खड़गपुर में पतंजलि योगपीठ द्वारा योग शिविर का आयोजन, मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन
गुरुवार सुबह 5:30 a.m में नगर के राजेंद्र श्री कृष्णा उच्च विद्यालय के मैदान में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय निशुल्क योग चिकित्सा शिविर के पंचम दिवस मे डॉ संजय योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि योग प्राकृतिक चिकित्सा आयुर्वेद और आहार का समन्वय मनुष्य कर लेता है तो जीवन भर स्वस्थ एवं दीर्घायु जिंदगी हंसी खुशी से कट जाता है