नवाबगंज: बाराबंकी डकैती कांड का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 5 बदमाश गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
बाराबंकी पुलिस ने देवा थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में हुई डकैती का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो घायल बदमाशों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 64 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, चार अवैध तमंचे, कारतूस, एक वैगनआर कार और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।