जैतपुर: बुढ़ार पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित बरामद किया
शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने बालिका को ग्राम बुरसी से बरामद किया। और परिजनों को सौंप दिया है।मामले में बुधवार शाम 6 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस ने खुलसा किया है।