Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

मुरैना नगर: जिला मुख्यालय में जनसुनवाई, 220 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, 3 गंभीर मामले दर्ज करने के निर्देश

Morena Nagar, Morena | Jun 2, 2026
जिला मुख्यालय की जनसुनवाई में 220 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं।शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा जनसुनवाई में 220 आवेदकों की समस्याएं सुनी और तीन आवेदकों को टीएल में भेजे।

MORE NEWS

मुरैना के सुभाषनगर में बिजली के तारों में स्पार्क, तेज धमाके के बाद इलाके की बिजली गुल

मुरैना। शहर के वार्ड क्रमांक 28 स्थित सुभाषनगर में मंगलवार शाम बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग होने से तेज धमाका हुआ। धमाके के साथ ही पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के तारों से पहले चिंगारियां निकलीं और फिर जोरदार आवाज के साथ बिजली गुल हो गई। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। बिजली बाधित होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त तारों की तत्काल मरम्मत कर सुरक्षित एवं सुचारु बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। फिलहाल किसी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। बिजली विभाग की टीम के मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू करने की प्रतीक्षा की जा रही है।

मुरैना के सुभाषनगर में बिजली के तारों में स्पार्क, तेज धमाके के बाद इलाके की बिजली गुल मुरैना। शहर के वार्ड क्रमांक 28 स्थित सुभाषनगर में मंगलवार शाम बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग होने से तेज धमाका हुआ। धमाके के साथ ही पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के तारों से पहले चिंगारियां निकलीं और फिर जोरदार आवाज के साथ बिजली गुल हो गई। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। बिजली बाधित होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त तारों की तत्काल मरम्मत कर सुरक्षित एवं सुचारु बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। फिलहाल किसी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। बिजली विभाग की टीम के मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू करने की प्रतीक्षा की जा रही है।

Morena Nagar, Morena | Jul 28, 2026

मुरैना में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान को मिला जनसमर्थन, 40 कार्यक्रमों में 14,700 से अधिक लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

मुरैना। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित विशेष जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को मुरैना जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रमों के दौरान विशेषज्ञों ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आम नागरिकों को सिंथेटिक ड्रग्स, प्रतिबंधित दवाइयों के दुरुपयोग, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा इनके विरुद्ध लागू कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने नशा छोड़ने के उपचार, परामर्श सेवाओं एवं पुनर्वास की उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा की, जबकि सामाजिक न्याय विभाग ने नशामुक्ति एवं पुनर्वास से जुड़ी शासकीय योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।
अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई केवल कानून लागू करने से नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी, जन-जागरूकता और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से ही जीती जा सकती है। नागरिकों से अपने परिवार, पड़ोस और समाज को नशे से दूर रखने तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की गई।
मुरैना पुलिस ने आमजन से आह्वान किया कि मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, बिक्री, परिवहन या सेवन से संबंधित किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने या मानस हेल्पलाइन 1933 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
कार्यक्रमों के दौरान नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446, मानस हेल्पलाइन 1933, नेशनल सुसाइड हेल्पलाइन 14416 तथा मध्यप्रदेश पुलिस नार्कोटिक्स विभाग हेल्पलाइन 7049100785 की जानकारी भी लोगों को दी गई।
जिलेभर में आयोजित 40 जन-जागरूकता कार्यक्रमों में 14,700 से अधिक लोगों ने भाग लेकर नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।

मुरैना में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान को मिला जनसमर्थन, 40 कार्यक्रमों में 14,700 से अधिक लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प मुरैना। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित विशेष जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को मुरैना जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रमों के दौरान विशेषज्ञों ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आम नागरिकों को सिंथेटिक ड्रग्स, प्रतिबंधित दवाइयों के दुरुपयोग, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा इनके विरुद्ध लागू कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने नशा छोड़ने के उपचार, परामर्श सेवाओं एवं पुनर्वास की उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा की, जबकि सामाजिक न्याय विभाग ने नशामुक्ति एवं पुनर्वास से जुड़ी शासकीय योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई केवल कानून लागू करने से नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी, जन-जागरूकता और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से ही जीती जा सकती है। नागरिकों से अपने परिवार, पड़ोस और समाज को नशे से दूर रखने तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की गई। मुरैना पुलिस ने आमजन से आह्वान किया कि मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, बिक्री, परिवहन या सेवन से संबंधित किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने या मानस हेल्पलाइन 1933 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रमों के दौरान नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446, मानस हेल्पलाइन 1933, नेशनल सुसाइड हेल्पलाइन 14416 तथा मध्यप्रदेश पुलिस नार्कोटिक्स विभाग हेल्पलाइन 7049100785 की जानकारी भी लोगों को दी गई। जिलेभर में आयोजित 40 जन-जागरूकता कार्यक्रमों में 14,700 से अधिक लोगों ने भाग लेकर नशामुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।

Morena Nagar, Morena | Jul 28, 2026

मुरैना नगर: जिला मुख्यालय में जनसुनवाई, 220 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं, 3 गंभीर मामले दर्ज करने के निर्देश - Morena Nagar News