गोगुंदा में जल झुलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को धार्मिक आयोजन का माहौल देखने को मिला। चारभुजा मित्र मंडल की ओर से भगवान चारभुजा नाथजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े, बैंड-बाजे और ठाकुरजी की सात पालकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।