गुना नगर: नानाखेड़ी में व्यापारी पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पिस्टल देने वाला शख्स कैंट पुलिस द्वारा गिरफ्तार
गुना कैंट थाना के नानाखेड़ी में 9 अप्रैल 2026 को पुरानी रंजिश में छोटू बैरागी ने व्यापारी संजीव जैन पर फायरिंग की थी कोई जनहानि नही हो पाई। 1 मई को थाना प्रभारी ने बताया, आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी को पिस्टल उपलब्ध कराने वाले आरोपी रिकी खान निवासी गौशाला शिवपुरी थाना देहात को बीते रोज गिरफ्तार कर नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।