कोटा के जवाहर नगर में एक किराने की दुकान में दिनदहाड़े अनोखी चोरी, सीसी टीवी के कैद वारदात
चॉकलेट, घी का डब्बा ओर गुटखा से भरा बैग लेकर दुपहिया वाहन चालक रफूचक्कर
कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर प्रथम इलाके में चोरी की वारदात सामने आई है। मकान नंबर 295 स्थित संतोषी किराना स्टोर के पास से अज्ञात चोर सामान से भरा बैग चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
पीड़ित के मुताबिक, बैग में घी के डिब्बे, चॉकलेट और विमल का सामान रखा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित सामान लेकर घर पहुंचा और बैग घर के अंदर रखने के बाद दुकान खोलने चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस घर पहुंचा तो बैग गायब मिला।
आसपास काफी तलाश करने के बाद जब बैग नहीं मिला तो पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में एक युवक स्कूटी से आता हुआ दिखाई दे रहा है, जो घर के पास रखा सामान से भरा बैग उठाकर स्कूटी से फरार होता नजर आ रहा है।
पीड़ित के अनुसार, घटना 18 तारीख की है। उनका आरोप है कि इसी इलाके में पहले भी दो चोर घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन उस मामले में भी अभी तक पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी की वारदात में कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ने और सामान बरामद करने की मांग की है।
Sangod, Kota | Sep 22, 2026