बैंक में चौकीदार पर हमला, दो घायल
कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की फुलवरिया शाखा में सोमवार को एक युवक ने बैंक के चौकीदार पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में चौकीदार रसकलाल पासवान घायल हो गए। घटना के दौरान युवक ने खुद को भी चोट पहुंचाई। मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।