गोरखपुर: धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा, सबकी समस्या का निराकरण सरकार की प्रतिबद्धता: CM ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं
सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान,सरकार की प्रतिबद्धता है।सीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले।हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।