नकुड: थाना नकुड़ पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं
सहारनपुर के थाना नकुड़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की चार घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए रोहित व राहुल को नयागाँव रोड वाटिका विहार फेज-1 के पास मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें रोहित के खिलाफ 11 व राहुल के खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं। जिसको लेकर शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे प्रेस वार्ता कर संबंधित जानकारी दी गई।