सिरौली गौसपुर तहसील परिसर स्थित सरोवर का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया गया है। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज और तहसीलदार बालेंद्र भूषण वर्मा के निरीक्षण के बाद साफ सफाई मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। यह सरोवर लगभग 1 एकड़ में फैला है। आज रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे देखा गया साफ सफाई व अन्य कार्य चल रहा है।