Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image

27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता की तैयारियां तेज - अरण्यपाल ने स्वयं श्रमदान कर खेल मैदान को तैयार करने का कार्य किया शुरू Bushahr Today TV रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा 11 से 13 सितंबर, 2026 तक रामपुर बुशहर में 27 वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान, पाटबंगला (रामपुर) में श्रमदान अभियान चलाया गया। अरण्यपाल, रामपुर वन वृत्त, सी.बी. ताशीलदार (भा.व.से.) स्वयं मौके पर उपस्थित रहे तथा उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर मैदान में पड़े पत्थरों एवं मलबे को हटाने तथा मैदान को समतल बनाने के कार्य का नेतृत्व किया। उन्होंने पूरे समय स्वयं श्रमदान करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस श्रमदान अभियान में उप अरण्यपाल गुरहर्ष सिंह (भा.व.से.), रामपुर, किन्नौर, आनी एवं कोटगढ़ वन मंडलों के वन परिक्षेत्र अधिकारी, ब्लॉक वन अधिकारी, वन रक्षक, अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अरण्यपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मैदान को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में जुटे रहे। वन विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मैदान की सफाई, पत्थर एवं मलबा हटाने तथा समतलीकरण का कार्य किया। यह श्रमदान विभाग की टीम भावना, अनुशासन और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है। लगभग 23 वर्षों के अंतराल के बाद रामपुर बुशहर को इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। वन विभाग इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से कर रहा है। पाटबंगला खेल मैदान केवल एक खेल का मैदान ही नहीं, बल्कि रामपुर नगर की साझा धरोहर भी है। इसलिए वन विभाग सभी सरकारी विभागों, अर्धसरकारी संस्थाओं, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं तथा रामपुर नगर के सभी सम्मानित नागरिकों से विनम्र आग्रह करता है कि वे श्रमदान एवं मैदान के समतलीकरण अभियान में अपनी सहभागिता एवं सहयोग प्रदान करें। सभी के सामूहिक प्रयासों से पाटबंगला खेल के मैदान को और अधिक सुंदर एवं बेहतर बनाया जा सकता है, जिससे आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गरिमापूर्ण एवं सफल हो सके।

Ani, Kullu | Aug 7, 2026