पूर्वी चंपारण:-भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी विरोधी अभियान के तहत एसएसबी की 71वीं वाहिनी मोतिहारी (अठमोहान) और झरोखर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 76.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।