झांसी: झांसी में हिस्ट्रीशीटर ने जेलर पर हमला कराने के लिए बेटों से कहा, कमलेश यादव को नामजद किया गया
Jhansi, Jhansi | Dec 21, 2024 झांसी में जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता पर प्राण घातक हमला हमीरपुर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर कमलेश यादव ने ही कराया था। 5 साल से कमलेश झांसी जेल में बंद था। यहां जेलर उसे परेशान करता था। एक माह पहले उसे हमीरपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। जेल में मिलने गए दोनों बेटों से उसने कहा था कि जेलर को मार दो। दोनों बेटों ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर घटना की थी।