झांसी: अतिक्रमण की शिकायत पर तलैया मोहल्ले पहुंची नगर निगम की टीम, कब्जाधारी और अधिकारी के बीच हुई बहस, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Dec 21, 2024 अतिक्रमण कर सड़क पर लगाई गई सीढ़ी को हटाने पहुंचे नगर निगम की टीम से कब्जाधारक उलझ गया। स्थिति यह हुई कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ गई। इससे पहले कि जेसीबी चलाकर सीढ़ी हटाई जाती, कब्जाधारक ने खुद ही सीढ़ी को हटा लिया। यह पूरा मामला नगर निगम के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला तलैया का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।