झांसी: सदर बाजार में दिनदहाड़े दबंगों ने नाबालिग को पीटा, घसीटकर ले जाने का किया प्रयास, घटना सीसीटीवी में कैद
Jhansi, Jhansi | Dec 20, 2024 सदर बाजार थाना क्षेत्र में गत दिवस दिनदहाड़े बाइक सवार दबंग युवकों ने कोचिंग पढ़कर अपने घर जा रहे नाबालिग को जमकर मारपीट कर की ओर उसे घसीटकर बाइक पर बैठा कर ले जाने लगे। शोर शराबा सुनकर एकत्रित हुए राहगीरों का विरोध करने पर दबंग भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।