नीमडीह: बुरूडीह सबर टोला में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं और किशोरियों को सैनिटरी नैपकिन वितरित
सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम के तहत नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह सबर टोला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. श्वेता सुषमा ने महिलाओं एवं किशोरियों के बीच सैनिटरी नैपकिन तथा अंडर ग