बहोरीबंद: ग्राम कुआं भिड़की हार के जंगल में जुआ खेलते हुए 4 जुआरी गिरफ्तार, कार, बाइक और नकदी जब्त
कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में संचालित होने वाले जुआ फड़ हमेशा ही चर्चा में रहते हैं बहोरीबंद पुलिस टीम ने ग्राम कुआं भिङकी हार के जंगल में संचालित हो रहे एक जुआ फड़ पर कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों से नगद राशि, कार, मोटरसाइकिलें सहित लगभग सवा 6 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है