राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग में गढ़वा के रेखा और आशीष ने जीते स्वर्ण पदक
गढ़वा, 20 सितंबर। धनबाद में 17 और 18 सितंबर को आयोजित 13वीं झारखंड राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 में गढ़वा के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। रेखा कुमारी और आशीष कुमार ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
गर्ल्स वर्ग की 5 किलोमीटर स्पर्धा में रेखा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं सब-जूनियर वर्ग की 10 किलोमीटर स्पर्धा में आशीष कुमार ने पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ के अनुसार, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के साइकिलिस्टों का यह प्रदर्शन महत्वपूर्ण उपलब्धि है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर समेत जिला साइकिलिंग संघ, जिला ओलंपिक संघ और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी।
बधाई देने वालों में शैलेंद्र पाठक, अनिल पांडे, अरविंद दुबे, ओमप्रकाश गुप्ता, राकेश पाल, अनिता दत्त, रेखा चौबे, उदय नारायण तिवारी, आलोक मिश्रा, राघवेंद्र नारायण सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, सुशील तिवारी, नितिन तिवारी, अजयकांत, किशोर कुणाल, दीपक कुमार, चंद्र बहादुर सिंह, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र पाल, अरविंद कुमार, जगन्नाथ राम, मनोज संसाई, कौशलेश तिवारी, प्रभात तिवारी और रमाशंकर सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं।
Garhwa, Garhwa | Sep 20, 2026