👉 आगामी मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी-
➡️ आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घंटाघर, प्रमुख बाजारों एवं आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी की गई।
➡️ पैदल गश्त के दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
➡️ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जुलूस मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
प्रतापगढ़ पुलिस आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार पैदल गश्त, भ्रमण एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।
@Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld