कोटड़ा: गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर नशे में धुत चालक का सिमेंट से भरा ट्रक पलटा, 4 घंटे तक बाधित रहा ट्रैफिक
Kotra, Udaipur | Sep 23, 2024 आज सोमवार को बेकरियां थाना क्षेत्र के पास गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर नशे में धुत एक चालक ने सिमेंट से भरा ट्रक पलट दिया। हादसा इतना गंभीर था कि हाईवे पर ट्रैफिक लगभग 4 घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और रास्ता साफ कर वाहनों की आवाजाही पुनः शुरू कराई।