कोटड़ा: आदमखोर लेपर्ड ने महिला को मार डाला, खींचते हुए ले गया जंगल में, 2 दिन में 3 लोगों की ले ली जान
Kotra, Udaipur | Sep 20, 2024 गोगुंदा के उंडीथल में लेपर्ड आदमखोर होता जा रहा है। लेपर्ड ने 2 दिन में 5 किलोमीटर के दायरे में 3 लोगों को मार डाला। आदमखोर लेपर्ड ने शुक्रवार को खेत में काम कर रही एक महिला पर हमला कर दिया और उसे खींचते हुए जंगल में ले गया।