नकुड: गंगोह में साफ-सफाई को लेकर सभासद प्रतिनिधि लोगों के साथ बैठे धरने पर, साफ-सफाई ना कराने का आरोप
गंगोह नगर की खराब सफाई व्यवस्था को लेकर सभा सद प्रतिनिधि दानिश कुरेशी ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनके साथ लगभग एक दर्जन लोग भी धरने पर बैठे हैं और प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।दानिश कुरेशी का आरोप है कि वार्ड में नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को गंदगी, बदबू और बीमारियों का खतरा झेलना पड़ रहा है।