जिले के तहसील मोतीपुर क्षेत्र के मिहिपुरवा बाजार में गुरुवार की शाम करीब चार बजे खाद्य निरीक्षक ने छापेमारी की जिससे कई प्रतिष्ठानो की दूकान बन्द मिली, साथ ही खाद्य निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया है कि चार प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए है। अचानक खाद्य निरीक्षक की छापेमारी से इलाके में हड़कम मचा हुआ है।