मिहींपुरवा: गंगापुर गांव में वन विभाग के पिंजड़े में कैद हुआ पांचवां तेंदुआ, लाया गया रेंज कार्यालय
ककरहा रेंज के गंगापुर गांव में भी तेंदुआ कई दिनों से दिख रहा था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया गया। मंगलवार रात 10.30 बजे के आसपास एक तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ है। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। तीन डॉक्टरों के स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।