मटेही राणा फॉर्म के पास बीते शुक्रवार की रात करीब 7 बजे दीपक पुत्र राधेश्याम का शव घर के पास मिला था। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका था। थाना प्रभारी हरिश कुमार सिंह ने बताया की दीपक कुमार को मारने वाला उसका सगा बड़ा भाई व भाभी निकली जिसे मंगलवार की शाम 4 बजे गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया।