बिल्हौर: उत्तरीपुरा का कनक हॉस्पिटल सील, युवती की इलाज के दौरान हुई मौत पर एसीएमओ ने की कार्रवाई
कानपुर के बिल्हौर में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी की मौत होने के मामले में एसीएमओ ने शनिवार को शाम 4 बजे कनक हॉस्पिटल को विभिन्न बिंदुओं पर जवाब के लिए नोटिस जारी कर उसे बंद करा दिया और बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे कनक हास्पिटल को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया।