बिल्हौर: सांसद अशोक रावत ने रेल मंत्री को पत्र सौंपकर बिल्हौर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का किया अनुरोध
सांसद अशोक रावत ने शुक्रवार रेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें जनहित से जुड़ी परियोजना को लेकर पत्र सौंपा।सांसद के प्रतिनिधि ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे जानकारी दी कि रेलवे क्रॉसिंग पर भारी यातायात और लंबे ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए रेलवे ओवरब्रिज या अंडरपास के निर्माण का अनुरोध सांसद जी के द्वारा किया गया है ,जिस पर रेलमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।