बिल्हौर: IGRS में कानपुर पुलिस 50वें पायदान पर, अरौल और नौबस्ता थाना प्रभारी की लापरवाही से पिछड़ा कानपुर पुलिस कमिश्नरेट
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण न कर पाने पर सीधे तौर पर 50 वें पायदान पर पहुंच गया है। नौबस्ता और अरौल थाना प्रभारी की लापरवाही से सीधे 50वें पायदान पर पहुंचा है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने शुक्रवार सुबह 8:00 बजे दोनों थानेदारों को चेतावनी दी है कि पब्लिक की सुनवाई में लापरवाही ना बरतें।