बिल्हौर: बिल्हौर के दोरवा जमौली में बाबा साहब की पुण्यतिथि मनाई गई, एसीपी बिल्हौर ने किया माल्यार्पण
बिल्हौर के दोरवा जमौली में बाबा भीमराव अंबेडकर की पुष्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे किया गया,जिसमें काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। बिल्हौर एसीपी आयोजन में पहुंचे और बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को माला पहनाकर पुष्पाजंलि अर्पित की और लोगो को उनके व्यक्तित्व के बारे मे बताया।