बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न, रैनटांड और घंघरी में मेला का आयोजन किया गया
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में अकीदत से मनाया गया। कोनहरा हाई स्कूल रैनटांड़ मैदान में रविवार की सुबह मुहर्रम की दशमी पर मेला का आयोजन किया गया। मोहर्रम कि दसवीं पर निकाली गई जुलूस में बरकट्ठा डीह, कोनहरा मैं मनाया गया।