बरकट्ठा: गोरहर में वन रक्षाबंधन कार्यक्रम, पेड़ों पर बांधा रक्षा सूत्र
बरकट्ठा:बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गोरहर स्थित जतवा बाबा का दरबार में वन रक्षाबंधन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आज शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था।इस अवसर पर वनपाल सिकंदर सवा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित हुए।