बरहट: मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित, पुलिस कर्मियों में हर्ष का माहौल
Barhat, Jamui | Jan 16, 2025 मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार को उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता के लिए आईजी मुख्यालय की ओर से पटना में सम्मानित किया गया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने गुरुवार को 3:30 बजे के लगभग दी। उन्होंने बताया कि पटना में आयोजित एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के 16 जिलों की डीआईयू टीमों के बीच हुई प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया है।