बरहट: बरहट व शेखपुरा पुलिस पर पथराव मामले में 11 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ बरहट थाना में प्राथमिकी दर्ज
Barhat, Jamui | Jan 14, 2025 बरहट व शेखपुरा थाना की पुलिस पुलिस पर हुए पथराव के बाद बरहट थाने की पुलिस ने दोषियों की पहचान कर ली है। इस मामले में 11 लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए तथा 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मंगलवार को प्राथमिक की दर्ज की है। जिसकी जानकारी पुलिस ने मंगलवार को 9 बजे के लगभग दी गई। वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।