सिराथू: जामा मस्जिद दारानगर में अलविदा जुम्मा नमाज़ संपन्न, गर्मियों के रोजे में इबादत का लुत्फ बताया मौलाना शहज़ाद बिलग्रामी ने
शुक्रवार को रमजान के अंतिम जुमा अलविदा जुम्मा के मौके पर मस्जिदों में नमाजे अदा हुई।माना जाता है कि रमजान का अंतिम शुक्रवार जो अलविदा जुम्मा के नाम से जाना जाता है महत्वपूर्ण होता है।दारानगर की शिया जामा मस्जिद में भी नमाज अदा की गई।रोजेदारों को खुत्बा के दौरान मौलाना शहज़ाद ने बताया रोजा दूसरे की भूख प्यास एहसास का नाम है।गर्मियों के रोजे का अलग लुत्फ है।